पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, सात लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

Desk : बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है। यहां हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इससे अब तक सात लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की गंभीर हालत बतायी जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

 पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट : घटना पर सीएम ने जताया दुख

घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर बताया, ‘हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मंत्री उदय प्रताप सिंह और वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। भोपाल तथा इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा है। साथ ही इंदौर व भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी भेजा जा रहा है।’

फैक्ट्री में भीषण विस्फोट  

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा शहर हिल गया है। धमाके के बाद भीषण आग ने आसपास के करीब 50 घरों को अपनी चपेट में ले ली। घटना के दौरान जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं चीख-पुकार से इलाके में कोहराम मच गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी गयी।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...