डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न: कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल, किसानों को एमएसपी कब मिलेगा?

दिल्ली. कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देना का ऐलान किया गया है। वहीं एमएसपी कानून को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सवाल भी खड़ा किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। उनका योगदान अभूतपूर्व था, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है। लेकिन स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कब मिलेगा। इस पर मोदी सरकार क्यों चुप है?

कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार से सवाल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, ‘श्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। उनका योगदान अभूतपूर्व था, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है। डॉ स्वामीनाथन फ़ॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का क़ानूनी दर्जा दिए जाने पर मोदी सरकार चुप है। प्रधानमंत्री मोदी की हठधर्मिता के कारण 700 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए, मगर सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की। आज भी किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं, मगर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसानों का न्याय दिलाया जाना एक मुख्य उद्देश्य है। ‘किसान न्याय’ के लिए हमारी मांग है कि स्वामीनाथन फ़ॉर्मूले के आधार पर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की क़ानूनी गारंटी दी जाए। यही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी और स्वामीनाथन जी को सही मायनों में श्रद्धांजलि होगी।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...