फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू का शक्ति परीक्षण! विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे नीतीश कुमार

पटना. फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू ने आज विजय चौधरी के आवास पर अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए हैं। साथ ही जदयू विधायक मदन सहनी, बिजेंद्र यादव, लेसी सिंह, कौशल किशोर, अजय चौधरी, जमा खान और गोपाल मंडल भी विजय चौधरी के आवास पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा, राज कुमार सिंह, मीना कुमारी, सुनील कुमार, अनिरुध प्रसाद यादव, पप्पू पांडेय, नरेंद्र नारायण यादव, जयंत राज, रत्नेश सदा, डॉ. जितेंद्र कुमार, दामोदर रावत, अचमित ऋषिदेव, पंकज मिश्रा, अशोक चौधरी, राजीव कुमार सिंह, निरंजन मेहता, पन्ना लाल पटेल और श्रवण कुमार भी बैठक में शामिल होने के लिए विजय चौधरी के आवास पर पहुंच गये हैं।

बिहार में फ्लोर टेस्ट

बता दें कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार बनाई है। इस नयी सरकार का कल फ्लोर टेस्ट होना है। इसको लेकर बिहार के सभी दल अपने विधायकों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। कांग्रेस ने पहले ही अपने विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था। वहीं राजद कल से ही अपने विधायकों को राबड़ी आवास में रोकी हुई है।

फ्लोर टेस्ट से पहले शक्ति परीक्षण

वहीं सत्ताधारी दल जदयू ने शक्ति परीक्षण के लिए आज फिर से विजय चौधरी के घर पर विधायकों की बैठक बुलाई है।इससे पहले मंत्री श्रवण कुमार के घर पर भी जदयू ने अपने विधायकों के लिए भोज का आयोजन किया था। हालांकि इस दौरान जदयू के छह विधायक इसमें शामिल नहीं हुए थे। इसको लेकर आज फिर भोज का आयोजन किया गया है। वहीं भाजपा भी अपने विधायकों पर नजर बनाई हुई है।

Saffrn

Trending News

भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का...

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, विरोध पर नोटिस फाड़ा...

बेगूसराय : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी कार्य के दौरान एक चौकीदार के साथ मारपीट,...

युवक विकास के खाते में अचानक आई 294 करोड़, कहा- मेरी...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वित्तीय मामला सामने आया है। जहां एक सामान्य...

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img