Breaking: शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी का एक और समन, इस डेट को बुलाया

दिल्ली. बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए और एक समन भेजा है। इस मामले में ईडी ने अब केजरीवाल को छठा समन भेजा है और 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले केजरीवाल ने ईडी के पांच समन को नजर अंदाज किया है। साथ ही इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है।

वहीं इसी मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया है। बता दें कि कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल ने ईडी के 5 समन को नंजर अंदाज किया है। इसके बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का समन जारी किया है।

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। अब इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

Saffrn

Trending News

SH-91 पर खून से सना मिला युवक का शव, सिर व...

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसएच-91 पर एक अज्ञात युवक का खून से...

आरा रेलवे स्टेशन बना रील बनाने का अड्डा, सुरक्षा को लेकर...

आरा : आरा आजकल फेमस होने के लिए रील बनाने का जुनून इस कदर लोगों के बीच छाया हुआ है। लोग कहीं भी किसी...

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, 3 पर्यटक की मौत, 20 लोग...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर एक भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की दर्दनाक मौत...

June Horoscope Update: कर्क राशि में बनेगा Triple Planet Conjunction, जानें...

 जून में कर्क राशि में गुरु, शुक्र और बुध की युति बनने जा रही है। इस दुर्लभ ग्रह संयोग का असर रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा...

RTE Admission 2026: रांची में गरीब बच्चों की 517 सीटें खाली,...

 रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1158 आरक्षित सीटों में से केवल 641 पर ही नामांकन हो सका। 517 सीटें खाली रह...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img