तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही….

रांचीः पूरे राज्य में हुई कल तेज बारिश ने तबाही मचा दिया है। राज्यभर में कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई उसके साथ ही कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। राजधानी रांची के मांडर व चान्हों प्रखंड के कई जगहों पर कल जोरदार ओलावृष्टि हुई।

ओलावृष्टि 22Scope News

ये भी पढ़ें-पानी-पानी हुई राजधानी, तेज गर्जन और….

100 से 200 ग्राम तक के ओले गिरे

दोनों प्रखंड में कल 100 से 200 ग्राम तक के ओले गिरे हैं। मांडर व चान्हों प्रखंड में कल बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कई किसानों की नींद भी खराब कर दी है। इस ओलावृष्टि के कारण कई किसानों को बहुत नुकसान हुआ है।

किसानो को भारी नुकसान

मांडर प्रखंड के मंदरो, कुरकुरा, डुमरी, सरवा, पचपद्दा, बखार, कैंबो व चान्हों प्रखंड के बेयासी, गोके, सिसई समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रात में बारिश के दौरान गिरे बड़े-बड़े ओले ने खेतों में लगे आलू, गोभी, मटर एवं हरी सब्जियों को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

 

 

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...