पिंटू के मोबाइल ने साहिबगंज डीसी के उगले राज

रांची: आईएएस रामनिवास यादव के लैपटॉप व पिंटू के मोबाइल ने उगले राज, दोनों को फिर बुलाएगा ईडी
जमीन घोटाले में ईडी लगातार अपनी जांच का दायरा बढ़ा रहा है।

इस क्रम में कई खुलासे भी हो रहे हैं। ईडी साहिबगंज के डीसी रहे आईएएस अधिकारी राम निवास यादव के लैपटॉप का डेटा निकाल चुका है, जिसमें कई अहम जानकारियां मिली हैं।

ऐसे में ईडी अब एक बार उन्हें फिर पूछताछ के लिए जल्द बुला सकता है। ईडी को अभी राम निवास यादव ने उन प्रतिबंधित कारतूसों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है, जो छापेमारी के दौरान उनके साहिबगंज स्थित कैंप कार्यालय से जब्त किए गए थे।

उनसे कार्यालय से जब्त नकद राशि के बारे में भी पूछताछ होनी है।

अगर रामनिवास यादव इस संबंध में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाते है तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के मोबाइल ने भी कई राज उगले हैं,

जिसके बारे में पूछताछ के लिए ईडी तीसरी बार जल्द ही बुला सकता है।

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...