युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के कल्पा ओपी क्षेत्र के दाउदपुर गांव के स्कूल के समीप कुएं से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दाउदपुर गांव के रहने वाले विनोद मांझी जो दो दिन पूर्व शुक्रवार से घर से गांव से गांव किसी कुछ लोग बुलाकर ले गया तब से यह व्यक्ति लापता था।

रविवार को गांव के कुछ लोग स्कूल के समीप गए तो देखा कि कुआं में एक व्यक्ति का शव गिरा हुआ। परिजनों के द्वारा इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव कुएं से निकलकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मिलने की सूचना के बाद परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की पहचान की। बताया जाता है कि युवक का चेहरा बुरे तरीके से कुचला गया है। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को जान पहचान के कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे।

इस दौरान लौट कर नहीं आने पर वजन काफी खोजबीन करने लगे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व से ही युवक लापता था और इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया था। वहीं घटना को लेकर एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...