सड़क पर खड़े कंटेनर के पीछे से हाइवा की हुई टक्कर, चालक की मौत

रोहतास : रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर इस्लामगंज के पास सड़क पर खड़े कंटेनर के पीछे से हाइवा की हुई टक्कर में चालक की मौत हो गई, जबकि सहचालक गंभीर रूप से घायल का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है। दुर्घटना के बाद फोरलेन पर जाम हो गया, वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसमें लगभग डेढ़ घंटे तक एक लेन पर यातायात प्रभावित हुआ। नेशनल हाईवे-2 पर कंटेनर रजिस्ट्रेशन संख्या एएल 01 के 6677 खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से हाइवा बी आर 25जी ए 4590 ने टक्कर मार दी।

बता दें कि टक्कर के बाद हाइवा का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एवं चालक व खलासी उसी में फंस गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई रेस्क्यू टीम ने गैस कटर व क्रेन के माध्यम से पहले खलासी राहुल कुमार को निकाल कर अस्पताल भेजा। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद चालक प्रभु कुमार को निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृत चालक गया जिले के बेला थाना के साकिल बिगहा का निवासी था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन आनन-फानन में सासाराम के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Land Subsidence: सिजुआ में 200 मीटर जमीन धंसी, पांच घर...

 धनबाद के सिजुआ में मंगलवार तड़के धमाके के साथ 200 मीटर जमीन धंस गयी। पांच घर जमींदोज हो गये और 8 साल के बच्चे...

Jharkhand Sand Mining: नदी में दोबारा जमा बालू से तय होगी...

झारखंड में अब बालू खनन की सीमा नदी में दोबारा जमा हुई बालू की मात्रा के आधार पर तय होगी। सिया ने हर साल...

JSSC CGL 2023: हाईकोर्ट ने 99 अधिकारियों को राहत दी, नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 से नियुक्त 99 अधिकारियों को राहत देते हुए हटाने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगा दी।...