और प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, स्थिति गंभीर

धनबादः प्रेमिका का गला रेता – धनबाद में प्रेमी के द्वारा लड़की की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना  में युवती बुरी तरह से घायल हो गई है। घायलावस्था में युवती को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रेमिका का गला रेता – पैसे नहीं देना युवती को पड़ा महंगा

जानकारी के मुताबिक युवती केंदुआ की रहने वाली है जबकि उसका प्रेमी बरमसिया का रहने वाला है। धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद उसने युवती से पैसे की मांग कर दी। पैसे नहीं देने पर प्रेमी ने युवती की गला रेत दी। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

युवती की स्थिति अभी फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती के पास अकाउंट में चार लाख से अधिक रुपए जमा है। प्रेमी युवती से उसी पैसे की डिमांड कर रहा था। पर युवती ने उसको ये पैसे देने से मना कर दिया।

 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...