Advertisment

शिक्षक अभ्यर्थियों का नीतीश पर तंज, कहा- पोस्टर में ही अच्छे लगते हैं मुख्यमंत्री

पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय में आज बीपीएससी के शिक्षक अभ्यर्थी ओवर ऐज के कारण परीक्षा में नहीं बैठे दिए जाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नाराजगी दिखाई। जदयू कार्यालय में भारी संख्या में महिला और पुरुष अभ्यर्थी पहुंचे हुए थे। महिला शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि हमलोग इतना मेहनत करके ट्रेनिंग किए। हम मांग करते है कि हमलोग को तीन बार परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाए।

जदयू दफ्तर में ही बीपीएससी के शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि नीतीश कुमार केवल झूठ बोलते हैं।
नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं होती है भगवान से भेट हो जाएगा लेकिन नीतीश कुमार से नहीं।
कई शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग के बारे में कुछ पता नहीं रहता है। विजय चौधरी अच्छे मंत्री नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने विभाग में रहते हुए कोई काम नहीं किया।

बीपीएससी के शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि हमलोग का भविष्य अंधकार में चला गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी हमलोग कोई बात नहीं सुनते हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल पोस्टर में ही अच्छे लगते हैं। अभ्यर्थी ने कहा कि आज हमलोग डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी रोड पर भटक रहे हैं, इसका जिम्मेवार कौन होगा। क्या नीतीश कुमार हमलोग की जिम्मेवारी लेंगे? शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि हमलोग के पास अब कोई उपाय नहीं है। अगर हमलोग की बात नहीं सुनेंगे तो हमलोग भी अपनी ताकत दिखाएंगे और आंदोलन करेंगे। इस मौजूदा सरकार को वोट नहीं देंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...