Advertisment

आवास बोर्ड के क्लर्क ने फाइल गायब की, दर्ज की गयी प्राथमिकी

रांची: आवास बोर्ड के कर्मचारी शंकर गोप पर आवंटन शाखा की संचिका से क्रेता-विक्रेता की मूल शपथ पत्र की प्रति गायब करने का आरोप लगाया गया है, शंकर गोप बोर्ड में उच्च वर्गीय लिपिक सह प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं.

उन पर हरमू स्थित उच्च आय वर्गीय भूखंड संख्या एच 25 की संचिका से क्रेता-विक्रेता द्वारा दाखिल शपथ पत्र गायब करने का आरोप है.

क्रेता द्वारा गलत सूचना देकर उक्त भूखंड की खरीदारी की गयी थी. बोर्ड की जानकारी में आने के बाद उनका आवंटन रद्द कर दिया गया है.

परंतु, बोर्ड कार्यालय के आवंटन शाखा की संचिका से क्रेता-विक्रेता की मूल शपथ पत्र की कॉपी गायब हो गयी. इस मामले में बोर्ड की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...