पिस्टल तान मांगी रंगदारी, नहीं देने पर…..

बाघमाराः जिले में एक पेट्रोल पंप के संचालक से पिस्टल तान कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यह घटना पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द की बताई जा रही है जहां जनता पेट्रोल पंप के संचालक अशोक शर्मा पर बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल तान रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर बुरे परिणाम भुगतने की दी धमकी दी।

रंगदारी 2 22Scope News

पंप कर्मियों के साथ उलझे थे अपराधी

बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे और पंप में कार्य कर रहे कर्मियों के साथ उलझने लगे, तभी पेट्रोल पंप के संचालक के भतीजे ने अपराधियों का विरोध किया इसके बाद अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उनका दो दांत टूट गया।

नीतीश यादव को प्रतिमाह 50 हजार रंगदारी देने की धमकी

भीड़ जुटता देख अपराधी वहां से भाग गए। शाम को वे फिर से वापस आए और संचालक पर पिस्टल तान कहा कि नीतीश यादव को प्रतिमाह 50 हजार रंगदारी देना होगा, अन्यथा बुरे परिणाम के लिए तैयार रहो।

पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वही रंगदारी की मांग के बाद भयभीत पम्प संचालक ने घटना की जानकारी पुटकी पुलिस को देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच जांच-पड़ताल की और कहा कि जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...