राज्य में इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार का भी जिम्मा….

रांचीः राज्य में कई IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे को पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए हैं।

वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें-महंगी बोतल में नकली शराब की ऐसे होती थी तस्करी और फिर….

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबुबक्कर सिद्दीख पी को खान एवं भूतत्व विभाग और खनिज विकास लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रवीण कुमार टोप्पो को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को अगले आदेश तक उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चन्द्रशेखर को ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार में रहेगें।

ये भी पढ़ें-ये कैसा पत्थर जो तालाब में तैरता नजर आया, उठाया तो नजर आने लगे राम ! 

उद्योग विभाग के सचिव के जितेन्द्र कुमार सिंह जो कि पहले से ही खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार पर हैं उनको कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...