Advertisment

धनबाद में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, अनुशासन हुआ तार-तार

धनबाद. धनबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी अथवा कांग्रेस में से किसी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। भाजपा के दावेदार दिल्ली में जमे हैं। वहीं कांग्रेस में आज मंत्रणा हुई, जिसमें जमकर हंगामा हुआ और अनुशासन हिनता दिखी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में पार्टी का अनुशासन तार-तार होता रहा।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अब्दुल गनी मीर धनबाद के कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने पहुंचे थे। संभवित दावेदारो को भी तलब किया गया थ। जहां कांग्रेस नेता सुंदर यादव ने अपनी उपेक्षा होते देख हंगामा करते हुए बाहर निकल गए। बैठक के दौरान अपने प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ता बाहर से नारेबाजी करते रहें। सुंदर ने पूर्व सांसद ददई दुबे की दावेदारी का पुरजोर तरीके से विरोध किया और यादवों की अनदेखी का आरोप पार्टी के पदाधिकारी पर लगाया।

add 4 2 22Scope News

वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी ने बताया कि बैठक की गई है। सभी बिंदुओं पर समीक्षा की जा रही है। कांग्रेस का एक ही मंत्र है। गठबंधन के साथ मिलकर झारखंड में सीटों पर विजय प्राप्त करना। हालांकि बोकारो और धनबाद में लोकल प्रत्याशी देने की बात उन्होंने कही है। साथ ही युवाओं को भी मौका देने की बात कही, लेकिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अब तक नहीं हो सकी है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...