हिंदपीढ़ी में घर से 38 लाख के जेवर, 10 लाख नकद चोरी

रांची: हिंदपीदी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में रहने वाले हाजी मोइनउद्दीन के घर का ताला तोडकर चोरों ने 38 लाख रुपये के जेवरात और दस लाख रुपये नकद उड़ा लिए।

मोइनउर्बन के बयान पर हिंदपीढ़ी थाने में केस हुआ है। मोइनउद्दीन के बेटे अजहर इकबाल ने बताया कि उनके माता-पिता सात मार्च को चक्रधरपुर गए थे। घर में ताला बंद था।

शनिवार को घर में जानवरों को दाना डालने के लिए अजहर का स्टाफ घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर कोई नहीं है। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है।

स्टाफ ने इसकी सूचना अजहर को दी। अजहर मौके पर पहुंचा तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। अजहर ने बताया कि घर में छह सौ ग्राम सोने के जेवरात, पांच सौ ग्राम चांदी के जेवर और दस लाख रुपये कैश था, जो चोरों ने उड़ा लिया है। मामले की जांच की जिम्मेवारी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को दी गई है।

प्रकाश घटना की सूचना पाकर मौके पर गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आदेश दिया। पुलिस घटनास्थल की काल डंप निकाल रही है। ताकि पता चला सके कि कौन कौन से मोबाइल धारक वहां मौजूद थे ताकि सभी नंबरों का सत्यापन कर चोरों के बारे में सुराग मिल पाए। घटना आठ मार्च की सुबह की है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...