Advertisment

5 हजार में चरित्र बनाने वाले ASI की रातें अब जेल में कटेंगी

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाने में पदस्थापित एएसआई गणेश सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 5000 रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ACB की टीम ने आरोपी एएसआई गणेश सिंह को गिरफ्तार करने के बाद सीधे रांची मुख्यालय लेकर गई।

मसान सामड नामक व्यक्ति ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था। मामला थाने में लंबित पड़ा हुआ था। सर्टिफिकेट के लिए मसान बार-बार थाने का चक्कर लगा रहा था। उसे पता चला कि इस मामले को एएसआई गणेश सिंह देख रहे हैं। उसने गणेश सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने मसान के चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए उससे 5000 रुपए की मांग की लेकिन अंत में ढाई हजार रुपए में बात तय हो गई। मसान 5000 रुपए लेकर एएसआई को देने के लिए गया, इसी बीच एसीबी की टीम ने रंगे हाथ एसआई गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एएसआई गणेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...