Breaking: बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत, ये है मामला

दिल्ली. बड़ी खबर सियासत से आ रही है। बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है और राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने चुनाव आयोग से यह शिकायत राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान के खिलाफ की है।

बता दें कि, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के दौरान मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, ‘हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं। एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है। सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है। हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है।’

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी की शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। इसको लेकर उन्होंने कहा है, ‘मैंने राहुल गांधी का पूरा बयान पढ़ा। हिंदुओं की भावनाओं आहत कर रहे हैं। ऐसी बात बोलना शर्मनाक है।’

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...