Breaking: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP पहुंची सुप्रीम कोर्ट, तत्काल सुनवाई की लगाई गुहार

दिल्ली. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने सुप्रीम कोर्ट का दरबाजा खटखटाया है। साथ ही शीर्ष कोर्ट से तत्काल सुनवाई के लिए गुहार लगाई है।

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद उनके घर पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। साथ ही मामले में ईडी की टीम सीएम केजरीवाल को 10वां समन सौंपा कर उनसे पूछताछ शुरू की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए गिरफ्तारी से राहत देने से इनकर कर दिया था। इससे पहले कोर्ट ने अरिवंद केजरीवाल को समन दिये जाने को लेकर ईडी से भी ठोस सबूत मांगा था। वहीं अब इस मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। अब इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Highway Patrol: 58 नए गश्ती वाहन रवाना, हादसे के बाद...

Bihar Highway Patrol, पटना: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने...

Bihar Rain Alert: गंडक-बागमती-कोसी को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, जानें...

Bihar Rain Alert, पटना: नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच बिहार में प्रशासन...

PMCH OPD News: OPD बंद होने की खबर को अस्पताल ने...

PMCH OPD News, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों के काम रोकने से मरीजों को...