महिला की बिजली की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

जहानाबाद : जहानाबाद में बिजली की करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना परसबीघा थाना क्षेत्र के महादेव बीघा गांव का है जहां महिला ममता देवी उम्र 30 वर्ष बधार में पशु के लिए चारा लाने के लिए गई थी। तभी बिजली के 11 हजार का तार टूट कर गिरा हुआ था। जिससे महिला टूटे हुए तार के चपेट में आ गई। जिसके कारण इसे बिजली की करंट लग गई।

बता दें कि इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दौड़ कर कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना स्थानीए थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के पति जयकांत कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ महिला खेत में गई तो देखा कि मेरी पत्नी गिरी हुई है। इसकी सूचना हम लोगों को दिया। हम लोग जब गए तो बिजली को किसी तरह कटवाया गया लेकिन तबतक मेरी पत्नी की मौत हो चुकी थी। महिला के परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों के रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : होली को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन रहेगी मुस्तैद, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...