चुनाव आयोग की सहमति के बाद ही स्कूलों में योगदान दे पायेंगे नव नियुक्त शिक्षक

रांची: राज्य के प्लस टू स्कूलों में नये शिक्षक चुनाव आयोग की अनुति के बाद ही स्कलों में योगदान दे सकेंगे. इसको लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है.

इस प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रिनिंग कमेटी के समक्ष रखा जायेगा.कमेटी के द्वारा यह प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जायेगा.

चुनाव आयोग की सहमति के बाद ही शिक्षक स्कूलों में योगदान दे पायेगे. राज्य के प्लस टू विद्यालयों में 983 शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. शिक्षकों को सात मार्च को नियुक्ति पत्र दिया गया था. नव नियुक्त शिक्षकों को 30 मार्च तक योगदान देने को कहा गया था.

16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के कारण चुनाव आचार संहिता लग गया था. इस दौरान लगभग 200 शिक्षक योगदान नहीं दे सके थे. शिक्षक जब जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यलय में योगदान देने पहंचे तो उन्हें योगदान नहीं देने दिया गया.

अब ये शिक्षक चुनाव आयोग की सहमति के बाद योगदान दे सकेंगे. ऐसे में इन शिक्षकों को योगदान देने के लिए कुछ दिनों का अभी इंतजार करना होगा.

चार विषय में हुई थी शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चार विषय में कुल 1020 शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा की गयी थी. इनमें जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी व भूगोल शामिल हैं.

इनमें से 983 शिक्षक काउंसेलिंग में शामिल हुए थे. राज्य के स्कलों में 3120 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीते साल प्रिक्रिया शुरू की गयी थी.

 

 

 

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...