तीन बंद घरों से लाखों की चोरी और फिर……

Dhanbad- धनबाद जिले के बाघमारा से एक चोरी की बड़ी खबर आ रही है। बीती रात तीन बन्द घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के समान पर हाथ साफ कर दिया। घटना बाघमारा थाना अंतर्गत भीमकनाली श्रमिक कॉलोनी की बताई जा रही है, जहां बीती रात एक साथ तीन घरों में चोरी की बड़ी घटना हुई है।

बाघमारा चोरी 22Scope News

ये भी पढ़ें-धनबाद से हत्यारा धराया, तीन बाकी अब भी……

तीन लाख के गहने और बीस हजार रुपये ले उड़े चोर

घर में कोई नहीं रहने और ताला बंद होने के कारण घटना की जानकारी देर से मिली। मिली जानकारी के अनुसार एक घर के गृहस्वामी भगवान सिंह अपने दूसरे घर में रात में सोने गए थे। जिसका चोरों ने फायदा उठाते हर घर के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर घर में दाखिल हुए और करीब तीन लाख के गहने और बीस हजार रुपये नकद ले उड़े।

पुलिस जुटी जांच में

वहीं अन्य दो घरों के लोग किसी जरुरी काम से दूसरे जगह पर गए हुए थे। उनके वापस आने के बाद ही चोरी किये गए सामानों की पूरी जानकारी मिल पाएगी। घटना की सूचना स्थानीय निवासी सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार ने बाघमारा पुलिस को दी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा घटना की तफ्तीश की जा रही है।

GGSESTC 4 22Scope News

ये भी पढ़ें-पोखर में डूबने से युवक की मौत, शव लापता, आगे अब….

वहीं इस घटना के बाद यह आपत्ति भी जताई है कि इन दिनों इलाके में बढ़ी चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय पुलिस को गंभीरता दिखाते हुए उचित पुलिसिया कार्रवाई करने की जरूरत है। साथ ही श्रमिक कॉलोनियों में रात्रि गश्ती करने से इन घटनाओं में कमी आएगी।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...