Advertisement
Advertisement

पुलिस के शिकंजे में पुनाइचक हत्या मामले का मुख्य आरोपी

पटना : खबर राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाइचक में एक व्यक्ति की हत्या और तीन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इसी अपराधी ने पिछले 25 मार्च को पुनाइचक इलाके में शिव मंदिर के पास एक दूसरे व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के इस आरोपी का नाम छोटू है।

सीटीएसपी सेंट्रल ने बताया कि छोटू इलाके में वर्जस्व कायम करना चाहता था। इस मामले में पुलिस छोटू समय चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छोटू के निशानदेही पर हत्या में सम्मिलित हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पटना के पुनाइचक में दो हत्याओं को अंजाम देने वाला गिरफ्तार छोटू गोप को पटना पुलिस में छपरा से गिरफ्तार किया। 13 मार्च और 25 मार्च को दो अलग-अलग घटनाओं में दो की हत्या कर दी थी। 13 मार्च को तीन अन्य लोगों को गोली मारी थी। रंगदारी और आपसी विवाद से मामला जुड़ा है। पटना की शास्त्री नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

यह भी पढ़े : सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा, 2 बदमाशों को धर दबोचा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...

OBC Creamy Layer: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वेतन के आधार...

 सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। अब केवल माता-पिता की वेतन और कृषि आय...

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...