गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान 2 लाख 58 हजार रुपये नगद जब्त

गिरिडीह. जिले की बेंगाबाद थाना पुलिस ने दो पिकअप वैन से 2 लाख 58 हजार रुपये नगद जब्त किया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

गिरिडीह में भारी मात्रा में नगद जब्त

जानकारी के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से छोटे मालगाड़ियों द्वारा छोटे-छोटे टुकडों में अनाधिकृत तौर पर बिहार के जमुई जिला होकर रुपया भेजा जा रहा था, जिसकी गुप्त सूचना पर एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली। इसी सूचना पर एसपी के निर्देश पर बेंगाबाद थाना प्रभारी पुअनि जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बेंगाबाद थाना के सामने सभी वाहनो का सघन जांच आभियान चलाया गया।

Guru Govind

वाहन जांच के दौरान बिहार का नंबर लगे दो पिकअप वैन को छोटकी खरगडीहा से बेंगाबाद की ओर आते हुए देखकर रोका गया एवं जांच की गयी तो दोनों वाहन के चालकों के पास से रुपये बरामद हुए। वहीं एक वाहन से एक लाख इकावन हजार सात सौ नब्बे, जबकि दूसरे वाहन से एक लाख छः हजार नौ सौ बीस रुपये बरामद किया गया है। बरामद रुपये को विधिवत जब्त किया गया एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

RJD MLA भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला, कहा- BJP का मतलब...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज मॉनसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन है। इस बीच सदन के बाहर...

बाढ़ में दिनदहाड़े डकैती, घर के मालिक समेत पूरे परिवार को...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़नउद्दीन चक में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को...

Snapchat पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा… सीमा पर...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर...