होटवार जेल में काठीटांड़ के बंदी की मौत, रिम्स में हुआ पोस्टमार्टम

रांची: रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ कटहलटोली निवासी बुद्ध उरांव पिता स्व. किशुन उरांव की मौत सोमवार को रांची के होटवार जेल में हो गई। बुद्ध उरांव को अवैध शराब बनाने पर रातू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उसे 29 मार्च को अदालत ने जेल भेज दिया था। सोमवार को दोपहर लगभग ढाई बजे स्वजन को जेल प्रशासन की ओर से सूचना मिली कि बुद्ध उरांव की मौत हो गई है।

खबर मिलते ही बुद्ध की पत्नी सौंदी तिर्की ग्रामीणों के साथ रिम्स पहुंची। रिम्स में वीडियोग्राफी के साथ मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति में बुद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके स्वजन को सौंप दिया गया है।

जेल में अपने पति के मौत की खबर सुन मृतक की पत्नी और बेटी आकृति तिर्की का रो-रोकर बुरा हाल है। बुद्ध के घर में उसकी पत्नी और एक पुत्री है। बुद्ध की पत्नी ने अपने पति की मौत का जिम्मेदार जेल प्रशासन को बताया है।

उसने कहा कि यदि उसके पति का इलाज कराया जाता, तो उसकी मृत्यु नहीं होती। उसने जिला प्रशासन से मामले की जांच करते हुए मुआवजे की मांग की है।

Saffrn

Trending News

Law Department: संजय सिंह ‘टाइगर’ ने संभाला विधि विभाग का कार्यभार,...

बिहार के नए विधि मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने पदभार ग्रहण किया। विभागीय अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली।Law Department...

Social Welfare Department: मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने संभाला पदभार, अंतिम...

 समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने विभाग का पदभार ग्रहण किया। महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देने की बात...

Industry Department: मंत्री श्रेयसी सिंह ने संभाला पदभार, बिहार में Industrial...

 बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना में उद्योग विभाग का पदभार ग्रहण किया। विभागीय योजनाओं, निवेश और औद्योगिक विकास पर समीक्षा बैठक...

Minority Welfare Department: मंत्री मोहम्मद जमा खान ने संभाला कार्यभार, योजनाओं...

 बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने पटना सचिवालय में पदभार ग्रहण किया। अधिकारियों के साथ योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा...

Latehar Suicide Case: जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी,...

 लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र में जंगल से युवक और युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस प्रेम प्रसंग और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img