झूठे रेप केस मामले में होगी सीबीआई जांच

रांची: महिला कांस्टेबल के द्वारा पुरूष कांस्टेबल के खिलाफ झूठा रेप केस दर्ज करने के मामले में अब सीबीआई जांच होगी.

इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया है. इस संबंध में आरोपी अनिल कुमार ने याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग करने के साथ 13 माह जेल में बिताने पर मुआवजा देने का आग्रह किया था.

यह घटना 2020 का है कोरोना काल  के दौरान महिला कांस्टेबल ने पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा थाने में कांस्टेबल अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था.

बाद में महिला ने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर बताया कि उसने गुस्से में कुछ अधिकारियों के कहने पर यह केस दर्ज कराया था। अनिल ने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया.

उसने कहा कि वह हिंदी नहीं जानती, इसलिए एफआईआर में क्या लिखा था, पता नहीं चला। फिर उसने कोर्ट को यह जानकारी दी तो कोर्ट ने अनिल को रिहा कर दिया.

इसके बाद अनिल कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसकी सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया, ताकि पता चल सके कि इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...