JEHANABAD में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र जख्मी

जहानाबाद: JEHANABAD के सिकरिया थाना क्षेत्र की धुरिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गुरुवार की संध्या में मां बेटा घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पटना जिला के सिंगौड़ी थाना क्षेत्र सिकसी बेला गांव निवासी विकास कुमार एवं उसकी मां बिंदा देवी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने मायके सुकुलचक गांव आये थे और गुरुवार की शाम वापस लौट रहे थे। इस दौरान धुरिया गांव के समीप सड़क पर अचानक नीलगाय आ गया जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार मां बेटे सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए।

ये भी पढ़ें- JEHANABAD में गेंहू के खेत में लगी, किसान ने कहा साल भर की कमाई बर्बाद

आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने वृंदा देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस अपने स्तर से आगे की कार्रवाई में जुट गई। आसपास के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...