NAWADA AND ARA को मिल गए नए डीएम और एसपी, चुनाव आयोग ने हटाया था

पटना: चुनाव आयोग के द्वारा नवादा और आरा के डीएम एसपी के ऊपर कार्रवाई के बाद अब दोनों ही जिले के एसपी और डीएम बदल गए हैं। आरा के नए डीएम महेंद्र कुमार होंगे तो एसपी नीरज कुमार। वहीं, नवादा के डीएम प्रशांत कुमार और एसपी कार्तिकेय के. शर्मा को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- GIRIRAJ ने लालू पर कसा तंज, कहा ‘परिवार में ही देखना चाहते हैं सभी पदों पर बैठे लोग’

बता दें की बीते दिनों लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका के बाद नवादा और आरा के डीएम तथा एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में आरा के डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव तथा नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा एसपी अम्ब्रीश राहुल को 1 अप्रैल को हटा दिया था। चुनाव आयोग के द्वारा डीएम एसपी के हटाए जाने के बाद गुरुवार को दोनों ही जिलों में नए डीएम और एसपी को पदस्थापित किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NAWADA AND ARA

NAWADA AND ARA

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...