बिल्डर की मनमानी के खिलाफ शिकायत…………

रांची: हरिहर सिंह रोड स्थित आमंत्रण अपार्टमेंट के बिल्डर की मनमानी के खिलाफ झारेरा और नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं, फ्लैट खरीदारों के साथ दुर्व्यवहार करने और धमकी देने के मामले में बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फ्लैट खरीदारों ने झारेरा व थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि अपार्टमेंट की छत पर बिना नक्शा के पेंट हाउस का निर्माण कराया गया है।

इसका विरोध करने पर बिल्डर के लोग फ्लैट खरीदारों को धमकी देते हैं। क्लब हाउस पर भी बिल्डर का कब्जा है। सोसाइटी के सदस्यों द्वारा किसी प्रकार का कार्यक्रम करने पर बिल्डर अलग से पैसा लेता है।

सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया है। 50 से अधिक फ्लैट खरीदारों से हर माह मेंटेनेंस के नाम पर पैसा लिया जा रहा है। फ्लैट खरीदारों ने पूरे मामले की जांच करते हुए बिल्डर पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...