पटना : राजधानी पटना में अपहरण के मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अपहर्ता बंटी उर्फ मनमोहन राम को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महज 12 घंटे में मधुबनी के बस स्टैंड से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। गठित दो टीम ने अपहर्ता और अपहृत को बरामद किया। सचिवालय डीएसपी साकेत कुमार ने पुष्टि की।
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एनर्जी पार्क से दिनदहाड़े अपराधी ने बच्चे को बहला फुसला कर बस से मधुबनी ले गया था।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने पुलिस ने तवरित कार्रवाई करते हुए केवल 12 घंटे के अंदर मधुबनी के पास बस स्टैंड से बच्चे को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता मनमोहन राम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मनमोहन राम बच्चे का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। सचिवालय डीएसपी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में अनुसंधान के लिए दो टीमें गठित की गई थी जिसमें एक टीम ने अनुसंधान करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है।
पुलिस की माने तो इस घटना के पीछे पीडित परिवार के परिजनों और अपहरणकर्ता के बीच का विवाद है। अपहरणकर्ता बच्चे का अपहरण कर विवाद को सुलझाने के लिए दबाव बनाने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस टीम उससे पूछताछ में लगी है। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि अपहरणकर्ता द्वारा बच्चों के पिता से या परिजनों से फिरौती की मांग की गई थी। फिलहाल डीएसपी ने कहा कि 12 घंटे के अंदर इस पूरे अपहरण कांड का खुलासा किया गया है जो निश्चित तौर पर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अपहरणकर्ता से पूछताछ पूछताछ में और भी बड़ी बातो का खुलासा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े : अब हाईटेक नजर आएगी पटना पुलिस
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















