नरकटियागंज में आग का तांडव, 4 घर जलकर खाक, लाखों की क्षति

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण) : नरकटियागंज के दिउलिया वार्ड संख्या-24 में आग लगने से चार लोगों का घर जलकर खाक हो गया। इस घटना में चारों परिवार के घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस अगलगी में एक मवेशी की भी झुलसने की खबर है जिसका उपचार जारी है।

वहीं इस आगलगी की घटना में नुरहसन मिया, शमशाद शेख, भुअर मिया और मुसमात साबरा खातून के घर में रखे बर्तन, अनाज, कपड़ा और रुपया समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। घटना नगर के दिऊलिया गांव की है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान चिंगारी से अगलगी की घटना घटी है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाया तबतक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। सूचना पर सीओ सुधांशु शेखर घटनास्थल पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का जायजा लिया।

यह भी पढ़े : नरकटियागंज में डिस्पैच सेंटर का DM-SP ने लिया जायजा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...