आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन लोग घायल

सीवान : सीवान में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आकाशीय बिजली किराना और चाय की दुकान पर गिरी, यहाँ मौजूद लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलो मे तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

घटना सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महूवारी गाँव की है. जहाँ आकाश से आफत बन अचानक बिजली गिरने से किराने और चाय दूकान पर मौजूद लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. बता दे की गुलाब चक्रवात को लेकर बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट पर है. सीवान में भी गुलाब चक्रवात का असर दिख रहा है. पिछले रात से ही लगातार गरज के साथ बारिश हो रही है.

रिपोर्ट : विजय

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार में ग्रामीण रोजगार की तस्वीर बदली, 2.90 करोड़ श्रम दिवसों...

पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अब रोजगार के साथ-साथ गांवों के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। विकसित भारत–जी राम...

बिहार के स्कूलों में बदलेगा पढ़ाने का तरीका? शिक्षकों को दी...

पटना: बिहार में श्रवण बाधित बच्चों की पढ़ाई को अधिक सहज और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया...

PMCH के कैंसर वार्ड में रोज 70 से 80 मरीजों का...

पटना: बिहार के सबसे प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में कैंसर मरीजों के इलाज की सुविधाओं का विस्तार...