Advertisment

GAYA में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

बेलागंज थाना क्षेत्र से युवक की हत्या में शामिल तीन आरोपी राइफल और खोखा के साथ गिरफ्तार। प्राथमिकी दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर मिली कामयाबी।

गया: बिहार के गया में बेलागंज थाना क्षेत्र से एक युवक की हत्या की घटना में शामिल तीन आरोपी को एक राइफल और तीन खोखा के साथ प्राथमिकी दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि 11 अप्रैल को बेलागंज थाना क्षेत्र में जमीन के पैसे लेन-देन को लेकर गोली मारकर पिपरा ग्राम के निरंजन वर्मा को हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटनास्थल पर जांच की तो दौरान खोखा बरामद किया गया था।

यह भी पढ़ें- पटना में लूट के दौरान CSP संचालक को बदमाशों ने मारी गोली

इस संबंध में बेलागंज थाने में मामला दर्ज कर मामले को काफी गंभीरता से लिया गया और इस कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राथमिकी दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर सिंह, शिबू कुमार और मनोज कुमार के रूप में की गई। सभी बेलागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- WEST CHAMPARAN में एक साथ ग्यारह जोड़े हुए एक दूसरे के, सांसद ने कहा…

गिरफ्तार तीनों आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मुख्य आरोपी के घर के आगे नाला से हत्या में प्रयुक्त राइफल और खोखा बरामद किया गया है। इस कांड में अन्य शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA

GAYA
GAYA
GAYA

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...