
Advertisment
पटना: खबर राजधानी पटना से है जहां एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ की शिकायत के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है जहां एक दुकान में कुछ सामान खरीदने गई एक नाबालिग के साथ दुकानदार ने छेड़खानी की।
Advertisment
छेड़खानी के बाबत नाबालिग ने अपने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने बुद्धा कॉलोनी में मामले की शिकायत की। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी दुकानदार फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली के आरुष ने जीता क्रॉस वर्ड कांटेस्ट
PATNA
PATNA
Advertisement




