Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिजवाही में ठनका से दो पक्का मकान गिरे

सासाराम : सासाराम प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र गिजवाही में रविवार की रात दो लोगों के मकान पर ठनका गिर गया. गांव में दो मकान पक्का गिरने से अफरा तफरी का माहौल बना रहा. सोमवार की सुबह पहुंचे ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य किया गया. सासाराम नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाला गिजवाही गांव के गौवनौरी रजवार और महंगू रजवार के पक्का मकान रविवार मध्य रात्रि उस वक्त गिर पड़ा जब तेज बारिश गर्जन के साथ ठनका गिर पड़ा. मकान गिरते देख परिजन घर से बाहर निकल पड़े जिस कारण बड़े हादसा टल गया. गांव के समाजसेवी जयराम आशियाना ने सरकार से पीड़ित गरीब परिवार को सरकारी सहायता की गुहार लगाई है.

रिपोर्ट : दयानंद तिवारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...