PATNA में हैवान शिक्षक की हैवानियत, दो मासूम को बेरहमी से दागा

पटना: वैसे तो शिक्षक का स्थान भगवान के बराबर माना जाता है लेकिन राजधानी पटना से एक हैवान शिक्षक की एक हैवानियत सामने आई है। हैवान शिक्षक ने दो मासूम छात्र को गर्म चम्मच से दाग दिया। बताया जा रहा है की राजधानी पटना के कंकरबाग स्थित एक निजी विद्यालय के दो मासूम छात्र 6 वर्षीय आकाश और 8 वर्षीय प्रकाश ने अपना होमवर्क नहीं बनाया तो शिक्षक ने बच्चों को गर्म चम्मच से जला डाला।

मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस में की है वहीं आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों मासूम कंकरबाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं जहां होम वर्क नहीं करने पर हैवान शिक्षक सोनी ने दोनों छात्रों को बेरहमी से गर्म चम्मच से जगह जगह दाग दिया। दोनों छात्रों के शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं।

मामले में परिजनों ने कंकरबाग थाना में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस ने दोनों मासूम को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- K K PATHAK की बड़ी कार्रवाई, पत्र लिख कर मचा दी खलबली

PATNA

PATNA
PATNA

लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक, मोबाइल के...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस को साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन...

ONGC Bokaro ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, 15 जुलाई तक चलेंगे...

Bokaro News: एसेट मैनेजर राजीव कुमार सिन्हा ने मंगलवार को ONGC CBM एसेट, बोकारो में 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक चलने वाले...

BJP कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान...