आज बारिश,तीन डिग्री तक गिर सकता है पारा

रांची: राजधानी सहित पूरा राज्य लू की चपेट में है। कुछ शहरों में पारा 46 डिग्री पार हो चुका है तो कई शहरों में तापमन 40 डिग्री तक चला गया है।

गर्मी के  कारण लोग परेशान हैं। लेकिन अब उन्हें दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल को रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा व सिमडेगा सहित झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान आंधी चलेगी। वज्रपात भी हो सकता है। बारिश के बाद रांची के अधिकतम तामपान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं, जबकि रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।

उधर, संथाल परगना में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। कोल्हान में भी तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 24 अप्रैल से एक बार फिर मौसम साफ जो जाएगा। पारा फिर से चढ़ेगा और इसके 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...