पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर काफी तेज हो चला है। अब भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी से सवाल किया है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि चुनाव में मुद्दे की बात होनी चाहिए, मैं उनकी बातों से सहमत भी हूं। मैं तेजस्वी से मुद्दे की बात पर ही कुछ सवाल करता हूं तेजस्वी जवाब दे दें।
उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना का रिपोर्ट देख लें और बताएं कि सीमांचल में जो बहुसंख्यक थे आज अल्पसंखयक कैसे हो गए? आज सीमांचल में हर लड़की का मां बाप चिंतित है, आखिर क्यों? तेजस्वी क्या बताएँगे कि सीमांचल तस्करी और घुसपैठ का केंद्र क्यों बन रहा है। सीमांचल के वैश्य कारोबारी वहां से पलायन क्यों कर रहे हैं। सबसे अधिक युवाओं का पलायन सीमांचल से हो रहा है आखिर क्यों? तेजस्वी जी को अगर मुद्दे की बात करनी है तो सीमांचल की जनता को इन सारे सवालों का जवाब दे दें।
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- तीन दिन में CM नीतीश ने भागलपुर में किया तीसरी जनसभा, कल करेंगे रोड शो
BJP BJP BJP BJP
Highlights


















