गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, आगे फिर…….

Giridih- गिरिडीह के डुमरी में संचालित मिठाई निर्माण फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी को जमा करने हेतु खुले में बनाये गये गड्डे में डूबकर सोमवार को एक बच्चे की मौत हो गयी। काफी खोजबीन के बाद बच्चे को गड्डे से रात करीब 10 बजे निकाला गया जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव को बड़ा झटका, विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत 11 नेताओं ने बीजेपी में मारी पलटी 

पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव की पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को गिरिडीह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि मामले को रफादफा करने के लिए स्थानीय कुछ सफेदपोश लोगों ने आपाधापी शुरू कर दी थी ताकि कुछ मुआवजा राशि दिलाकर मामला सलटा दिया जाये।

खेलने की बात कह घर से निकला था बच्चा

मृतक के पिता अवैध रूप से मिठाई निर्माण फैक्ट्री संचालित होने का आरोप लगाकर दोषी संचालक पर कठोर से
कठोर सजा देने की मांग स्थानीय पुलिस प्रशासन से की है। बताया जाता है कि आइबीपी निवासी शिवा महतो का पुत्र सोमवार को दोपहर 3 बजे खेलने की बात कह घर से निकला था।

लेकिन जब काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में खुले में बने मिठाई निर्माण के गंदे पानी से भरे गहराई वाले गड्ढे में परिजनों व आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद उक्त गड्ढे बच्चे का शव बरामद किया गया।

गड्ढे के दुर्घंध से परेशान हैं लोग

मृतक के पिता का कहना है कि अवैध रुप से संचालित इस मिठाई निर्माण फैक्ट्री से लोगों का जीना मुहाल हो गया है क्योंकि मिठाई निर्माण में प्रयुक्त पानी खुले में बने गड्ढे में जमा रहता है जिससे निकलने वाले बदबू से क्षेत्र के लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है।

वास्तु विहार एड 26 22Scope News

ये भी पढ़ें-और यहां बालू माफिया की दबंगई, पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिए गाड़ी, फिर हुई…….. 

बता दें कि क्षेत्र में मिलावटी मिठाई, लड्डु एवं अन्य मिठाई निर्माण का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हालांकि बीच-बीच में ऐसे धंधेबाजों के खिलाफ तो कार्रवाई होती है लेकिन फिर चालू हो जाता है।

डुमरी के निवर्तमान एसडीएम प्रेमलता मुर्मू गिरिडीह खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ मिलकर क्षेत्र में संचालित मिठाई निर्माण फैक्ट्री, मिलावट मसाला निर्माण और प्रतिबंधित गुटखा बेचने एवं भंडारण करने वाले के विरूद्ध छापेमारी अभियान समय के अंतराल के बाद चलाती रहती थी।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...