हड़कंप, रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक……

रांचीः झारखंड में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। ICAR-NIHSAD भोपाल में रांची से जांच को लिए गए नमूनों में इस बात की पुष्टि हो गई है। रांची में H5N1 Avian Influenza की पुष्टि हुई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक्शन प्लान के तहत RAPID RESPONSE TEAM (RRT) का गठन किया गया है।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, Regional poultry farm, होटवार रांची से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया है।

एक्शन प्लान के तहत RAPID RESPONSE TEAM (RRT) द्वारा Regional poultry farm, होटवार रांची के शेष बचे मुर्गियों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं इसके बाद संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जाना है।

एक्शन प्लान के आलोक में एपिसेंटर से 1 किलोमीटर की परिधि में मुर्गी पालन से संबंधित सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा ताकि प्रशासनिक स्तर पर मुर्गियों की कलिंग हेतु शीघ्र निर्णय लिया जा सके। साथ ही टीम द्वारा एपिसेंटर से 10 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र बनाकर सर्विलांस जोन के रूप में चिन्हित करते हुए इस क्षेत्र में Avian Influenza की सघन निगरानी का कार्य भी किया जाएगा।

बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा एहतियात के तौर पर होटवार स्थित Regional poultry farm रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा/मृत बॉयलर मुर्गियों के उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। साथ ही इनके परिवहन पर भी अगले आदेश तक रोक रहेगा।

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...