मोदी पर मीसा भारती का तंज, कभी नहीं कर सकते मुद्दे की बात

मोदी पर मीसा भारती का तंज, कहा कभी नहीं कर सकते मुद्दे की बात, भूल गए 400 पार।

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। एक तरफ राजद महंगाई, रोजगार को मुद्दा बना कर भाजपा को घेरने की कोशिश करने में लगी है तो एनडीए लगातार लालू परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगा रहा है। इसी कड़ी में मीसा भारती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मोदी जी अब चार सौ पार का नारा तो नहीं दे रहे हैं।

जब मोदी बिहार आते हैं:

जब मोदी बिहार आते हैं तो उन्हें बोलना चाहिए कि हमने 10 वर्षों में इतना रोजगार दे दिया, बंद पड़ी चीनी मीलों को चालू करवा दिया और जब बिहार आता हूं तो उसी चीनी की चाय पीता हूं। मैंने महंगाई कम कर दिया, किसानों की आय दुगुनी कर दी। लेकिन इन मुद्दों पर कोई बात तो करेंगे नहीं। हमें पब्लिक का बढ़िया रेस्पोंस मिल रहा है। जनता ने उम्मीद के साथ उन्हें मौका दिया था लेकिन उन्होंने कुछ किया नहीं।

छला गया बिहार के लोगों को:

सबसे अधिक बिहार के लोगों को छला गया है। बिहार के लोगों को कहा गया था कि पलायन रुकेगा, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा, आज बेरोजगारी बहुत बढ़ा हुआ है। लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं है, प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं और इधर उधर की बात करके चले जाते हैं। वहीं मधेपुरा में नीतीश कुमार के कैंप करने के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि कैंप तो करेंगे ही, क्योंकि वे लोग बुरी तरह से हार रहे हैं।

उन्हें लग रहा है कि मधेपुरा में कमजोर पड़ रहे हैं तो वहां कैंप करेंगे ही। और कमजोर पड़ेंगे क्यों नहीं, केवल कहते हैं कि सुशासन की सरकार है लेकिन क्या काम हुआ है सबको पता है। अगर विकास करते तो आज उन्हें कैंप नहीं करना पड़ता।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- झंझारपुर Live : शाह ने कहा- इतने वर्षों तक कांग्रेस एंड कंपनी ने कर्पूरी का नहीं किया सम्मान

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PM PM PM PM

PM

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img