कांग्रेस में मची भगदड़ पर गिरिराज का हमला, कहा- अब होने वाला है अंत

बेगूसराय : बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस में मची भगदड़ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहादुर शाह जफर की तरह मुगलिया सल्तनत की अंतिम कड़ी और अंतिम फेज है। वहीं मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मस्जिद और वक्फ बोर्ड की तरह स्वतंत्र करने का समर्थन किया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद का सबसे बड़ा परिचारक है। कांग्रेस पार्टी के अंदर जो उनका संविधान है उसे संविधान नाम की कोई चीज नहीं है संविधान की रक्षा जो पार्टी के अंदर नहीं हो पा रही है वो राहुल गांधी कहां से अलुल जलूल बात को रख रहे हैं। कांग्रेस से उम्मीदवार भाग रहे हैं चाहे इंदौर हो चाहे दिल्ली हो। दिल्ली के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। यह डूबती हुई नाव है। इस नाव पर जो भी चढ़ेगा वह डूबेगा ही।

वहीं देखिए आजादी के बाद से ही सनातन धार्मिक स्थलों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया गया कि इन्हें राज्यों में इनके ऊपर ट्रस्ट बनाया गया। मंदिरों के महंत के हाथ पैर बांधने के लिए जो कभी धार्मिक गतिविधि चलता था, सामाजिक गतिविधि चलता था सनातन के उत्थान के लिए काम करता था। वो आज सरकारी इंटरफ्रेंस के कारण उसमें गतिविधि सब रूक गया। वहीं मस्जिदों में वहीं वक्फ बोर्ड एक ऐसा संस्था बन गया है जो कि बेगूसराय क्या पूरे बिहार में सहित पूरे देश में वक्फ बोर्ड लोगों की जमीनों पर अपना अधिकार जमाने लगा। जबकि कांग्रेस को चाहिए था कि आजादी के तुरंत बाद जो लोग यहां से गए और जो वहां पाकिस्तान से विस्थापित हिन्दु आए उनमें जमीन दे देने की जरूरत थी। आज एक जमींदार की भूमिका में सरकारी संरक्षण में उनके ऊपर कोई बंदिश नहीं है। हमारे मंदिरों को स्वतंत्र करो। मस्जिद और वक्फ बोर्ड की तरह धार्मिक केंद्रों से सनातन को बचाने के लिए हो रहा है मैं इसका समर्थन करता हूं। क्योंकि अब मंदिरों के ऊपर बंदिश ना रहे।

यह भी पढ़े : Breaking : प्रियंका रायबरेली और राहुल अमेठी से नहीं लड़ेंगे चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...