फारबिसगंज में RJD प्रवक्ता ने कहा ‘मुद्दा इंडिया का, नफरत NDA का’

अररिया: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 07 मई को होना है और चुनाव को लेकर सभी दल तीसरे चरण के मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब जनसंपर्क तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह अररिया के फारबिसगंज पहुंचे जहां उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने एनडीए गठबंधन पर जम कर निशाना साधा और कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 10 वर्ष में विकास का कोई काम नहीं किया जबकि इंडिया गठबंधन देशवासियों के लिए विकास का रास्ता निकालना चाहती है।

देश की महफूजियत सर्वोपरि है, हमारा संकल्प है कि देश का संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित रहे। शक्ति सिंह ने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि मुद्दा इंडिया का, नफरत एनडीए का। आज जनता इंडिया गठबंधन के साथ है। जो विकास, रोजगार चाहते हैं वे इंडिया के साथ हैं और नफरत चाहने वाले लोग एनडीए के साथ हैं। तेजस्वी का संकल्प है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 1लाख 60 हजार करोड़ बिहार को पैकेज मिलेगा। इससे बिहार का और भी तेजी से विकास होगा। हमलोग किसान, जनता और विकास के सवाल पर काम कर रहे हैं।

देश भर में बिहार एक ऐसा राज्य है जो राजनीति की लकीरें खींचती हैं। हमारे नेता तेजस्वी इधर उधर नहीं खिसकते हैं वे हमेशा केंद्रित रहते हैं। उन्हें पता है कि देश कैसे विकसित होगा, राज्य कैसे विकसित होगा, समाज कैसे विकसित होगा। 2004 में जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे और लालू जी रेल मंत्री थे तब लालू जी ने रेलवे का कायाकल्प करने के साथ ही 70 हजार करोड़ किसानों के कर्ज को भी माफ़ किये गए थे।

आज 10 वर्ष बीत गए, 16 लाख करोड़ किसके माफ़ हुए जो पैसे लेकर देश के बाहर चले गए उस पर प्रधानमंत्री चुप्पी साध गए। देश के किसान का अगर 10 रूपये का लोन हो तो उसके घर पुलिस पहुंच जाती है लेकिन लाखों करोड़ रूपये लेकर भागने वाले को कोई कुछ नहीं कह रहा। आज देश पर कर्ज भी बहुत अधिक बढ़ गया है।

अररिया से अमित कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD को लगा झटका, पूर्व सांसद ने दिया पार्टी से इस्तीफा

RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...