राजधानी में अपराधियों का तांडव, फायरिंग कर आभूषण कारोबारी से की लूट

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है जहां बुधवार की देर रात कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड में अपराधियों ने आभूषण कारोबारी से 10 लाख रुपए लूट लिए। घटना उसे वक्त हुई जब बाकरगंज से आभूषण कारोबारी दुकान बंद कर रुपए से भरा थैला लेकर घर वापस लौट रहा था। चार की संख्या में स्कॉर्पियो और स्कूटर बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया। कारोबारी ने इस दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया और स्थानीय लोग भी उस पर टूट पड़े और अपराधी की जमकर धुनाई कर दी।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

पीड़ित श्रीराम ज्वेलर्स के मालिक की माने तो अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की है जिसमें स्कूटी सवार दुकान मालिक बाल बाल बच गए। बाद में सूचना पाकर मौके पर टाउन डीएसपी अशोक सिंह दलबल के साथ पहुंचे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने माना कि आभूषण कारोबारी ने रुपए को लूट से बचने के लिए भरसक कोशिश की और अपराधियों से भीड़ गए लेकिन एक अपराधी को छोड़ बाकी अपराधी रुपए लेकर मौके से फरार हो गया।

आपको बता दें कि इस घटना से एक बार फिर से राजधानी पटना की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। पीड़ित कारोबारी के बयान के आधार पर देर रात स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में भागने वाले अपराधियों की तस्वीर सामने आ गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : डाकबंगला चौराहा के पास चोरों का आतंक, दर्जनों लोगों की मोबाइल चोरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img