Commercial Advertisment

गया के जिला जज के कोर्ट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

गया : गया सिविल कोर्ट के जिला जज के कार्यालय में लगे एसी से अचानक तेजी से धुंआ निकलने लगा और देखते-देखते एसी में आग लग गई। आग लगने के बाद कोर्ट परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल थोड़ी देर के लिए कायम हो गया। हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तबतक कोर्ट परिसर में मौजूद रहे लोगों ने बिजली का लाइन काट दिया था। बताया जाता है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।

यह घटना अहले सुबह की है जब सिविल कोर्ट में लोगों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन कोर्ट शुरू होने से पहले ही जिला जज के कोर्ट में लगे एसी से धुआं निकलने लगा। इसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जो भी लोग कोर्ट में आए हुए थे वे बाहर निकलने लगे। हालांकि कोर्ट में मौजूद लोगों के द्वारा बिजली की लाइन को काट दिया गया था। बताया जाता इस आगलगी में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े : बोधगया में गिरा आर्मी का एयरक्राफ्ट, ट्रेनिंग ले रहे 2 महिला-पुरुष पायलट सुरक्षित

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...