Advertisment

Gandey उपचुनाव से पहले ये प्रत्याशी हो गया गिरफ्तार, अब होगा क्या….

Gandey – जब से लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई है तब से ही पुलिस, प्रशासन और कानून व्यवस्था टाइट हो गई है। आचार संहिता लगते ही कई अपराधी बिल में जाके दुबक गए हैं तो कई सलाखों के पीछे हैं। इस दौरान पुलिस ने कई जगहों से भारी संख्या में शराब, कैश, तथा कई अवैध चीजे भी बरामद किया है।

निर्दलीय प्रत्याशी अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह गिरफ्तार

इसी दौरान अब लोकसभा के प्रत्याशियों के गिरफ्तार होने का भी सिलसिला शुरु हो गया है। अभी हाल के दिनों में गिरिडीह लोकसभा सीट से जेबीकेएसएस प्रत्याशी जयराम महतो और देवेन्द्र महतो के गिरफ्तार होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि गांडेय उपचुनाव से निर्दलीय प्रत्याशी के भी गिरफ्तार होने की खबर आ रही है।

Gandey
Gandey

आज लोकसभा चुनाव से पहले गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी रविवार सुबह बरगंडा आरके महिला कॉलेज रोड के पास स्थित आवास से की गई है।

बेंगाबाद थाना घेराव मामले हुए गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह के खिलाफ बेंगाबाद थाना घेराव मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में आज उनकी गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस अधिवक्ता को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई है।

गिरफ्तारी के दौरान एसडीपीओ विनोद रवानी, मुफ्फस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, बेंगाबाद अंचल इंस्पेक्टर ममता कुमारी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...