बोकारोःएमजीएम स्कूल के ग्यारहवीं के तीन छात्र दामोदर नदी के तेज धार में बह गये। ग्रामीण विपिन कुमार ने बताया कि 9 बच्चे दामोदर नदी में नहाने के लिए गये थे। 5 बच्चे नदी के ऊपर खड़े थे और 4 छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे थें। नहाने के दौरान शुभम नाम का छात्र गड्ढे में डूबने लगा। इसे देखकर गोलू नामक छात्र बचाने गया, लेकिन वह भी पानी की तेज धार में बहने लगा। उसे डुबता देखकर हर्ष नामक छात्र बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन वह भी पानी की तेज बहाव में बहने लगा। हर्ष को बचाने के लिए विपिन नदी में उतरे और उसे किनारे ले भी लायें, लेकिन आखिकार पानी की तेज धार हर्ष को बहा ले गयी। विपिन में इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस विपिन को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। बच्चों की खोज करने के लिए गोताखोर बुलाने की तैयारी की जा रही। मौके पर स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ लगी हुई है।

Advertisment
एमजीएम स्कूल के ग्यारहवीं के तीन छात्र दामोदर नदी के तेज धार में बहे
Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...
Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...
Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...
Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...
Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...
Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...

















