पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से हर रोज प्रेसवार्ता किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा बयान, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद और प्रवक्ता शक्ति यादव ने मीडिया को संबोधित किया। मनोज झा ने मंडल कमीशन रिपोर्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की। प्रधानमंत्री संविधान को खत्म करना चाहते हैं। मोदी मंडल कमीशन की रिपोर्ट पढ़ें।

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार रहे हैं। इसलिए अंड-बंड बोल रहे हैं। मंहगाई और रोजगार की बात नहीं, हिन्दू और मुसलमान की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की भाषा अमर्यादित है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा चोर कहे जाने पर पार्टी भड़क गई। चुनाव आयोग को देखना चाहिए। प्रधानमंत्री एक आईना रख लें। बादशाह की तरह आते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर सांसद मनोज झा ने कहा कि रोड शो करें या एयर शो कुछ हासिल होने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव के जॉब शो के चलते आज सड़क पर उतरना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे मोदी है तो मुमकिन है। इसी तर्ज पर राजद ने सॉंग जारी किया है। तेजस्वी वो ताकत हैं। मंडल कमीशन की रिपोर्ट की जानकारी उनको नहीं है। मैं ये किताब भेज रहा हूं आप पढ़िए। मोदी की टीम प्रतिदिन हार रहे हैं। मुद्दों से अलग हट रहे हैं। मोदी चुनाव हार रहे है वो गलत बयानी कर रहे हैं। उनके सभा में मशीन लगा दिए जाए जो झूठ पकड़ता है तो मशीन काम करना बंद कर देगी।
राजद नेता ने कहा कि पीएम मंडल कमीशन की रिपोर्ट पढ़े। कर्पूरी ठाकुर ने जो लिखा उसको पढ़े। पूर्व सांसद रंजन यादव राजद में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय में सांसद मनोज झा ने हरा गमछा पहनाकर स्वागत किया। पूर्व सांसद रंजन यादव ने कहा कि लालू यादव और हम में कोई अंतर नहीं रहा है। लालू की हर जगह डिमांड रहती थी। पूरे देश में उनको पसंद करते थे। चार प्रधानमंत्री के साथ उन्होने काम किया है। पाटलिपुत्र के लड़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार लालटेन रहेगा।
यह भी पढ़े : PM के मस्तिक के शिराओं में केमिकल का लोचा हो गया है – मनोज झा
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट



















