तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Desk. बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है। यहां विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके साथ भीषण ब्लास्ट हुआ। इसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूनचा पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गया है। वहीं घटना में आसपास में हड़कंप मच गया। मौके पर चीख पुकार मच गयी।

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, ‘तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण कई लोगों की जान जाने के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के एक किलोमीटर तक धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलों को इलाज के लि अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!