Monday, October 27, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Big Breaking : चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, ‘देश के 12 राज्यों में शुरू होगा SIR का दूसरा फेज’

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ी घोषणा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। इस चरण में मतदाता सूची के अपडेशन, नए वोटरों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम किया जाएगा।SIR के दूसरे चरण की शुरुआत के ऐलान के लिए मौजूद हैं - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

Garhwa: फोरलेन पर सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक बच्ची गंभीर घायल

Garhwa: जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गढ़वा-पलामू फोरलेन पर सोमवार को हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के हूर चहल गांव के पास हुआ।Garhwa: मृतकों की पहचान जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गणेश बैठा (55 वर्ष), निवासी डुमरिया गांव, सदर थाना क्षेत्र और छोटू रजक (27 वर्ष), निवासी तेनार गांव, मेराल थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। वहीं, घायल बच्ची अंजली कुमारी (9 वर्ष), मृतक छोटू रजक की पुत्री बताई जा रही है।Garhwa: कैसे...

29 अक्टूबर से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे राहुल, तेजस्वी भी रहेंगे साथ

पटना : देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगमन 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव में यह पहला बिहार दौरा है और वहां सकरा सुरक्षित विधानसभा के प्रत्याशी उमेश राम के समर्थन में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद...

Jharkhand Weather Update 16-05-2024: मौसम रहेगा शुष्क, तपिश बढ़ने के संकेत

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 16 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि गुरूवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज में गत दिनों के काल बैसाखी वाले माहौल से मुक्त होने की ओर है। इससे राज्य में मौसम के शुष्क बनने और तपिश का क्रम फिर बढ़ने का संकेत है। अब अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, गुरूवार 16 मई को राज्य में कई हिस्सों में हीट वेव सरीखा मौसमी मिजाज बन सकता है लेकिन इस संबंध में तत्काल कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

सबसे गर्म रहा गोड्डा तो रांची सबसे कूल और जामताड़ा में हुई बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से 16 मई गुरूवार के लिए जारी बुलेटिन में कोई अलर्ट वाली बात भले ही नहीं है लेकिन गरमी और तपिश बढ़ने का संकेत दिया गया है। Jharkhand में पिछले 24 घंटे में कई हिस्से में आंधी और गरज के साथ हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा के फतेहपुर में 18 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म गोड्डा रहा जहां तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल राजधानी रांची रहा जहां तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 16 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, गढ़वा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, कोडरमा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28,  देवघर में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, धनबाद में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, दुमका में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, सराइकेला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Related Posts

Jharkhand PDS Scheme Update : 67 लाख गरीब परिवारों को अब...

झारखंड सरकार हर महीने 67 लाख गरीब परिवारों को एक लीटर सरसों तेल देगी। प्रस्ताव कैबिनेट के पास, सोयाबीन-बड़ी योजना अभी अटकी।PDS Scheme Update...

Jharkhand Nagar Nikay Election 2025 : निकाय चुनाव की तैयारी तेज,...

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2025 की तैयारी तेज। सरकार ने SC-ST-BC आरक्षण का खाका तैयार किया, 50% सीमा में रोटेशन प्रणाली लागू होगी।Jharkhand Nagar...

झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, प्रदेश में सामान्य से 23...

रांची. भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 की आधिकारिक विदाई की घोषणा की। इस वर्ष राज्य में मॉनसून का...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel