हजारीबाग का ओल्डेस्ट बूथ, जहां अंग्रेजों के समय से हो रहा मतदान

हजारीबाग. हजारीबाग का ओल्डेस्ट बूथ- हजारीबाग एक ऐतिहासिक जिला है। अभी भी अंग्रेज के बनाए हुए कई भवन यहां देखे जाते हैं। इन्हीं में एक है संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल। यह हजारीबाग का ओल्डेस्ट बूथ के रूप में भी देखा जाता है, जहां इस बार भी मतदान होना है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

मतदान केन्द्र 275 और 276 संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल में बनाया गया है। दोनों मतदान केंद्रों पर अलग-अलग कुल मतदाताओं की संख्या 1188 और 1062 है। यहां की बीएलओ मनीषा कुमारी बताती है कि यह बेहद पुराना मतदान केंद्र है।

वाइल्ड वादी 8 22Scope News

मोहल्ले के लोग भी बताते हैं कि अंग्रेज के जमाने से यहां मतदान होते आ रहा है। इसे लेकर वो भी काफी उत्साहित है कि उस बूथ में वो सेवा दे रही है, जो पूरे जिला का सबसे पुराना मतदान केन्द्र है। अधिक से अधिक यहां मतदान हो इसे लेकर बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी किया है।

सबसे पुराना मतदान केन्द्र होने पर इसे विशेष रूप से सजाने की भी तैयारी चल रही है। बीएलओ का कहना है कि देर शाम बूथ को सजाया जाएगा, ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। हजारीबाग में 20 महिला बूथ बनाये गये हैं, जहां महिला मतदानकर्मी होंगी और दो दिव्यांग मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

हजारीबाग का ओल्डेस्ट बूथ

इसके अलावा 6 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जो समाज को संदेश देने का काम करेगा, जिसमें बड़कागांव के इस्को गुफा पर आधारित एक बूथ है। कैनेरी हिल पर आधारित एक बूथ बनाया गया है। दो मतदान केंद्र ओल्डेस्ट बूथ ऑफ हजारीबाग के थीम पर बनाये गये हैं, जो मिशन रोड स्थित संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल में हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...